September 6, 2026

एस्सेल ग्रुप/जी न्यूज के चेयरमैन सुभाष चंद्रा पर सीबीआई का शिकंजा, 1,322 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में दर्ज हुई FIR,,,,,

एस्सेल ग्रुप/जी न्यूज के चेयरमैन सुभाष चंद्रा पर सीबीआई का शिकंजा, 1,322 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में दर्ज हुई FIR,,,,,

नई दिल्ली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मीडिया कारोबारी और एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के खिलाफ एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) से 1,322 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। जांच एजेंसी का आरोप है कि चंद्रा ने अपनी नेटवर्थ बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने वाले फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर करीब 980 करोड़ रुपये के दो बड़े कर्ज हासिल किए, जो बाद में डिफ़ॉल्ट हो गए।

🔴 आपराधिक साजिश और अन्य आरोपी

सीबीआई की इस एफआईआर में सुभाष चंद्रा को मुख्य आरोपी (आरोपी नंबर एक) बनाया गया है। उनके साथ अन्य तीन लोगों और संबंधित कंपनियों को भी इस धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश व विश्वासघात के मामलों में नामजद किया गया है। यह पूरा आपराधिक घटनाक्रम वर्ष 2018 से 2026 के बीच का बताया गया है। एजेंसी का मुख्य आरोप है कि जी समूह के संस्थापक चंद्रा ने कर्जदार कंपनियों और अधिकारियों की मिलीभगत से गलत दस्तावेज तैयार किए, जिनके आधार पर एलआईसीएचएफएल को गुमराह कर कर्ज मंजूर कराया गया।

🔴 नेटवर्थ के आंकड़ों में भारी विरोधाभास

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि कर्ज लेते समय चंद्रा ने अपनी कुल नेटवर्थ 59,111 करोड़ रुपये दिखाई थी। इसके समर्थन में उन्होंने 28 मार्च 2018 को प्रमाण पत्र भी जमा किया था, जिसके जरिए वसंत सागर को 500 करोड़ रुपये और डिजिटल सब्सक्राइबर मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी को 480 करोड़ रुपये का कर्ज मिला। इसके विपरीत, जब मामला व्यक्तिगत दिवालिया समाधान प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ा, तो एलआईसीएचएफएल के अनुसार चंद्रा ने अपनी नेटवर्थ घटकर मात्र 31.79 करोड़ रुपये ही बताई। इसी भारी विरोधाभास और फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर एलआईसीएचएफएल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

You may have missed

Share