उत्तराखंड हरिद्वार कार की टक्कर से घायल किशोरी की मौत पर परिजनों ने रेल चौकी ज्वालापुर में हंगामा कर जताया आक्रोश,,,,

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त की रात एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने घर लौट रही किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी。 टक्कर के बाद कार किशोरी को घसीटते हुए महफिल रेस्टोरेंट से कठहरा बाजार स्थित आशु गारमेंट्स के कट तक ले गई。 गंभीर रूप से घायल किशोरी का पिछले छह दिनों से एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहाँ शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया。
रेल चौकी पर हंगामा और आक्रोश
किशोरी की मौत के बाद शनिवार दोपहर परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने रेल चौकी के बाहर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया。 परिजनों ने रेल चौकी के बाहर सीसीटीवी कैमरे न होने और घटना के बाद कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई。 प्रदर्शन के दौरान स्थिति को संभालने के लिए पुलिस उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया。
पुलिस का आश्वासन और वाहन की पहचान

करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने जल्द चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए。 पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है。 चौकी इंचार्ज संजय चौहान ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर ली है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार कार की टक्कर से घायल किशोरी की मौत पर परिजनों ने रेल चौकी ज्वालापुर में हंगामा कर जताया आक्रोश,,,,
उत्तराखंड सैनिक कल्याण मंत्री के बयान पर कांग्रेस का तीखा हमला, सैन्य धाम के लोकार्पण में पांच साल की देरी पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा,,,
उत्तराखंड में बिना मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज, दून और हल्द्वानी में बिना मान्यता चल रहे 3 मदरसे सील,,,