September 6, 2026

उत्तराखंड धामी सरकार का बड़ा फैसला, टिहरी और खटीमा में मंदिरों के सौंदर्यीकरण समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी,,,

उत्तराखंड धामी सरकार का बड़ा फैसला, टिहरी और खटीमा में मंदिरों के सौंदर्यीकरण समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के धार्मिक स्थलों के विकास, अवस्थापना सुविधाओं और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन अनुमोदनों से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही ग्रामीण संपर्क मार्गों और सरकारी बुनियादी ढांचे का भी विस्तार होगा।

🟢 धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास

  • टिहरी गढ़वाल: देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिण्डोलाखाल विकास खंड स्थित नागचौण्ड शिवालय और कीर्तिनगर विकास खंड के खोलाकड़ाकोट स्थित डुण्डेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹ 1.05 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में ₹ 82.62 लाख मंजूर किए गए हैं।
  • उधमसिंह नगर: खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए ₹ 1.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में ₹ 60 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

🟢 सड़क निर्माण एवं सिंचाई योजनाएं

  • पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक संपर्क सीसी मोटरमार्ग के निर्माण हेतु ₹ 62.19 लाख की स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत प्रथम किस्त के रूप में ₹ 37.31 लाख की राशि जारी की गई है।
  • सिंचाई एवं आवास: देहरादून के धौरणखास में टाइप-II के 36 आवासों के निर्माण के लिए ₹ 2.27 करोड़ और नाबार्ड वित्त पोषण के अंतर्गत सिंचाई विभाग की 27 नई योजनाओं के लिए ₹ 61.76 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

🟢परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र के नए प्रोजेक्ट

  • नैनीताल (हल्द्वानी): संभागीय परिवहन कार्यालय के अंतर्गत चालक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए ₹ 9.80 करोड़, नए संभागीय परिवहन कार्यालय भवन हेतु ₹ 10.98 करोड़ तथा ऑटोमेटिव ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के निर्माण हेतु ₹ 4.93 करोड़ की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है।
  • ऊर्जा एवं भवन निर्माण: देहरादून स्थित उरेडा मुख्यालय में प्रस्तावित सुपर ईसीबीसीसी भवन के निर्माण के लिए ₹ 16.13 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में ₹ 1.00 करोड़ की धनराशि अनुमोदित की गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य के घरेलू श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में सब्सिडी प्रदान करने के लिए ₹ 36.51 लाख की अतिरिक्त धनराशि अवमुक्त की गई है।

🟢 चारधाम यात्रा मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था

चारधाम यात्रा मार्गों पर हेलीकॉप्टरों के सुरक्षित संचालन और मौसम की सटीक व वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेलीपोर्टों और हेलीपैडों पर ऑटोमेटेड वेदर ऑब्जर्विंग सिस्टम (AWOS) तथा सीलोमीटर की आपूर्ति, स्थापना और 3 साल के रखरखाव हेतु कुल ₹ 10 करोड़ के सापेक्ष अवशेष धनराशि में से ₹ 4.78 करोड़ की राशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

You may have missed

Share