उत्तराखंड कुंभ के बाद रफ्तार पकड़ेगा हरिद्वार रेलवे स्टेशन का पुनर्नर्माण, स्टेशन की कायाकल्प हेतु करीब 460 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार,,,

हरिद्वार। कुंभ मेले के बाद हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना रफ्तार पकड़ेगी。रेलवे ने स्टेशन के कायाकल्प के लिए करीब 460 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की थी。इसके तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए कई स्तरों पर बदलाव किए जाने प्रस्तावित हैं。
हालांकि कुंभ मेला नजदीक होने के कारण फिलहाल स्टेशन पर बड़े निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाएंगे。रेलवे का फोकस अभी कुंभ के दौरान यात्रियों के बढ़ते दबाव को संभालने और मौजूदा व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर है。हरिद्वार रेलवे स्टेशन कुंभ के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार रहता है。मेले के दौरान रोजाना बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचते हैं。ऐसे में स्टेशन परिसर में बड़े पैमाने पर निर्माण शुरू होने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है。इसे देखते हुए रेलवे ने पुनर्विकास की योजना को फिलहाल आगे बढ़ाने के बजाय कुंभ के बाद काम शुरू करने की रणनीति बनाई है。
करीब 460 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पुनर्विकास योजना में स्टेशन की मौजूदा सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने पर जोर रहेगा。यात्रियों के लिए बेहतर आवागमन, प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में सुविधाओं का विस्तार, प्रवेश और निकासी व्यवस्था को व्यवस्थित करने समेत कई काम प्रस्तावित हैं。कुंभ के दौरान स्टेशन पर यात्रियों का भारी दबाव रहेगा。ऐसे में निर्माण कार्य शुरू करने के बजाय पहले मेले को सकुशल संपन्न कराने पर जोर है。मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम महेश यादव का कहना है कि कुंभ के बाद पुनर्विकास कार्य किए जाएंगे。

More Stories
उत्तराखंड केदारनाथ धाम हेली सेवा में बुकिंग के पहले दिन ही बिके 55 प्रतिशत टिकट, यूकाडा ने शुरू किया दूसरा चरण,,,
उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश से एनएच गरुड़-बागेश्वर मार्ग हुआ अवरुद्ध, रवाईखाल के पास पहाड़ दरकने से पूरी तरह थप हुआ यातायात,,,,
उत्तराखंड किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा दोनों जगह मतदान,,,