उत्तराखंड के हरिद्वार में प्लास्टिक के बर्तन की दुकान में लगाई आग, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस टीम,,,,,

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सुभाषनगर मुख्य बाजार में पानी की टंकी के पास प्लास्टिक के बर्तन और अन्य सामान की दुकान है। रात में बंद पड़ी दुकान पर एक शख्स पहुंचता है और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देता है। देखते ही देखते आग भड़क उठती है और ऊंची लपटें उठने लगती हैं। आग लगाते ही व्यक्ति मौके से निकल जाता है। दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ संजय चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड केदारनाथ धाम हेली सेवा में बुकिंग के पहले दिन ही बिके 55 प्रतिशत टिकट, यूकाडा ने शुरू किया दूसरा चरण,,,
उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश से एनएच गरुड़-बागेश्वर मार्ग हुआ अवरुद्ध, रवाईखाल के पास पहाड़ दरकने से पूरी तरह थप हुआ यातायात,,,,
उत्तराखंड किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा दोनों जगह मतदान,,,