September 8, 2026

उत्तराखंड के हरिद्वार में प्लास्टिक के बर्तन की दुकान में लगाई आग, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस टीम,,,,,

उत्तराखंड के हरिद्वार में प्लास्टिक के बर्तन की दुकान में लगाई आग, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस टीम,,,,,

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

​जानकारी के मुताबिक, सुभाषनगर मुख्य बाजार में पानी की टंकी के पास प्लास्टिक के बर्तन और अन्य सामान की दुकान है। रात में बंद पड़ी दुकान पर एक शख्स पहुंचता है और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देता है। देखते ही देखते आग भड़क उठती है और ऊंची लपटें उठने लगती हैं। आग लगाते ही व्यक्ति मौके से निकल जाता है। दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

​ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ संजय चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share