उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश से एनएच गरुड़-बागेश्वर मार्ग हुआ अवरुद्ध, रवाईखाल के पास पहाड़ दरकने से पूरी तरह थप हुआ यातायात,,,,
बागेश्वर। जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग गरुड़-बागेश्वर रवाईखाल के समीप भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। रात करीब 12 बजे से मार्ग पर यातायात ठप है, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों लंबी कतारें लग गई हैं।
हल्द्वानी से जिला मुख्यालय बागेश्वर आने वाले अखबार, दूध, ताजी सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री के वाहन रास्ते में ही फंस गए हैं। आपूर्ति बाधित होने से जिला मुख्यालय पर इसका असर दिखने लगा है। इसके अलावा, सुबह के समय स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक और विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारी भी मार्ग बंद होने के कारण फंसे हुए हैं, और यात्रियों को घंटों से सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा मार्ग को तुरंत बहाल करने के लिए मौके पर एक लोडर मशीन तैनात की गई है, परंतु पहाड़ से लगातार गिर रहे पत्थरों और मलबे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी बाधा आ रही है। लगातार हो रहे भूस्खलन से स्थिति गंभीर बनी हुई है, और प्रशासन तथा बीआरओ की टीमें यातायात को सुचारू बनाने के लिए निरंतर जुटी हुई हैं, हालांकि मलबा लगातार गिरने के कारण मार्ग के खुलने में अभी कुछ और समय लग सकता है।


More Stories
उत्तराखंड केदारनाथ धाम हेली सेवा में बुकिंग के पहले दिन ही बिके 55 प्रतिशत टिकट, यूकाडा ने शुरू किया दूसरा चरण,,,
उत्तराखंड किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा दोनों जगह मतदान,,,
उत्तराखंड क्रांति दल में हुआ घमासान, दल ने नहीं की कोई सूची जारी, गलत बयान बाजी करने वालों पर होगी कार्रवाई,,,,