September 12, 2026

उत्तराखंड देहरादून में सहकारिता के नए अध्याय की हुई शुरुआत, नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात,,,

उत्तराखंड देहरादून में सहकारिता के नए अध्याय की हुई शुरुआत, नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात,,,

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को उनकी इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के सफल और उन्नत होने की कामना की।

​सहकारिता के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जिला सहकारी बैंक ग्रामीण अंचलों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सुलभ बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ-साथ स्वरोजगार और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को गति देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सहकारिता आंदोलन को प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाएंगे।

🟢प्रमुख नवनिर्वाचित अध्यक्ष

  • मंजीत रावत – जिला सहकारी बैंक, देहरादून
  • गजेंद्र सिंह रावत – जिला सहकारी बैंक, चमोली
  • पंकज रावत – जिला सहकारी बैंक, गढ़वाल (कोटद्वार)
  • सुभाष चंद रमोला – जिला सहकारी बैंक, टिहरी गढ़वाल
  • बिजेंद्र सिंह चौधरी – जिला सहकारी बैंक, हरिद्वार

​ये सभी पदाधिकारी हाल ही में अपने-अपने जिलों में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिससे सहकारिता के क्षेत्र में नए नेतृत्व और विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

You may have missed

Share