उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प में जनभागीदारी अहम – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मूल उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि नागरिकों को सेवा, संवाद, नवाचार और जनभागीदारी के जरिए ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प का सक्रिय सहभागी बनाना है।
शुक्रवार को अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है और प्रधानमंत्री की यह कर्मभूमि रही है। उनके नेतृत्व में देश ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे सिद्धि तक पहुँचाने में प्रत्येक देशवासी की महत्वपूर्ण भूमिका है। विशेष रूप से, विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम रहेगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेश के हर जिले में व्यापक रूप से मनाया जाएगा, जिसमें संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया गया है, जिसे आम जनता के पूर्ण समर्थन और सहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में सहकारिता के नए अध्याय की हुई शुरुआत, नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात,,,
उत्तराखंड ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में ढालवाला से नीर गड्डू तक पहली टनल की निकास सुरंग आर-पार, जनवरी तक मुख्य सुरंग भी होगी पूरी,,,
उत्तराखंड महिला मित्र ने ही दी थी बैंककर्मी की हत्या की सुपारी, शिमला बाईपास पर पुलिस मुठभेड़ में मुख्य हमलावर घायल और दूसरा फरार,,,,