September 13, 2026

उत्तराखंड रुड़की में पांच अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली- सीईई-2027 उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,,,,

उत्तराखंड रुड़की में पांच अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली- सीईई-2027 उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,,,,

​देहरादून। सेना की वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। भर्ती वर्ष 2027 के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन पांच अक्टूबर से रुड़की में किया जाएगा, जो 23 अक्टूबर तक चलेगी। इस रैली के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

🟢 विभिन्न श्रेणियों और जिलों का कार्यक्रम

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर जीडी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी), तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। सेना के अधिकारियों के अनुसार, क्लर्क और एसकेटी के पदों के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के सीईई-2027 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। वहीं, अग्निवीर जीडी के लिए उत्तराखंड के सात जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए आठवीं और 10वीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 20 अक्टूबर को आयोजित होगी।

🟢 तारीखवार भर्ती का पूरा शेड्यूल

  • 5 से 12 अक्टूबर: यूपी और उत्तराखंड के सभी जिलों के क्लर्क/एसकेटी अभ्यर्थी
  • 13 से 19 अक्टूबर: उत्तराखंड के सात निर्धारित जिलों के जीडी अभ्यर्थी
  • 20 अक्टूबर: तकनीकी और ट्रेड्समैन (आठवीं/10वीं पास) अभ्यर्थी
  • 21 से 23 अक्टूबर: मेडिकल परीक्षा के लिए आरक्षित तिथियां

🟢 दस्तावेजों को लेकर विशेष सावधानी

अभ्यर्थियों को रैली में शामिल होने से पहले अपने सभी कागजात दुरुस्त रखने होंगे। साथ लाने वाले आवश्यक दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, पैन कार्ड, [Aadhaar Redacted], आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ऑनलाइन जनरेटेड पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र, 20 रंगीन फोटो और शैक्षणिक प्रमाणपत्र शामिल हैं। आठवीं की मार्कशीट पर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिहस्ताक्षर अनिवार्य रूप से होने चाहिए। इसके अलावा, सभी मूल प्रमाणपत्रों की तीन-तीन फोटो प्रतियां भी साथ रखनी होंगी, जबकि शपथपत्र रैली स्थल पर ही तैयार किए जाएंगे।

Share