उत्तराखंड में मानसून का दौर जारी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 25 सितंबर तक विदाई की संभावना,,,,

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में मानसून की सक्रियता अभी बनी हुई है। पर्वतीय से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों जैसे हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
प्रमुख आंकड़े (पिछले 24 घंटे की वर्षा)
- लीती: 55 मिमी
- चोरगलिया: 37.5 मिमी
- लैंसडाउन: 37 मिमी
- नैनीताल: 32 मिमी
- रानीखेत: 28.5 मिमी
- झूलाघाट: 28 मिमी
- लोहाघाट: 23.5 मिमी
- मुक्तेश्वर: 16.5 मिमी

आगे कापूर्वानुमान और विदाई की तिथि
- 14–15 सितंबर: पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना, येलो अलर्ट जारी।
- 16 सितंबर से: प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और वर्षा का क्रम धीमा पड़ने के संकेत।
- 20 सितंबर के बाद: उत्तराखंड से मानसून की विदाई का क्रम शुरू होने की संभावना।
- 25 सितंबर तक: प्रदेश से मानसून की पूरी तरह विदाई होने का अनुमान।

More Stories
“ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए स्वदेशी तकनीक तैयार, खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट””
उत्तराखंड चमोली के वसुंधरा ताल पर लगेगा अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम, ग्लेशियर झीलों के खतरों पर रहेगी पैनी नजर,,,
उत्तराखंड ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में बड़ी उपलब्धि: 10 किलोमीटर से अधिक लंबी देश की दूसरी सबसे लंबी रेलवे सुरंग का हुआ ‘ब्रेक थ्रू’,,,