आइए जानते है बिना दही-बिना टमाटर के 5 मिनट में बनाएं बाज़ार जैसी स्वादिष्ट गाढ़ी बेसन की चटपटी चटनी,,,,

देहरादून। कई बार घर में सब्जियां खत्म हो जाती हैं और समझ नहीं आता कि खाने के साथ ऐसा क्या बनाया जाए, जो स्वाद भी बढ़ा दे और बनाने में ज्यादा मेहनत भी न लगे। अक्सर लोग घरों में धनिया-पुदीना, तिल-टमाटर की चटनी बनाते हैं। मगर क्या आप ने कभी बेसन की चटनी खाई है, बेसन की कढ़ी और पकौड़े तो सभी ने खाए होंगे। मगर गुजरात में बेसन की चटनी बनाई जाती है, जो रोटी और चावल दोनों के साथ मजेदार लगती है।
अगर आपका सब्जी बनाने का मन ना हो तो आप गुजरात की फेमस बेसन की चटनी ट्राई कर सकते हैं। यह चटनी बेहद आसानी से तैयार हो जाती है और रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है। आइए आपको मिनटों में तैयार होने वाली बेसन की चटनी की रेसिपी बताते हैं।
🔵 बेसन की चटनी बनाने के लिए सामग्री-
1/4 कप बेसन
1/4 कप दही
2 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
थोड़ा सा हरा धनिया
2 चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
1 इंच हींग
1 चम्मच नमक
1 चम्मच चीनी
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
जरूरत के अनुसार पानी
🔵 कैसे बनाएं गुजराती बेसन की चटनी-
सबसे पहले एक बाउल में बेसन और दही डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें।
अब हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। इस तैयार मिक्सर को बेसन और दही के घोल में मिला दें।
इसके बाद एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें राई और हींग डालकर तड़का लगाएं। अब तैयार बेसन का घोल पैन में डाल दें।
घोल को लगातार चलाते रहें और इसमें नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालें और मिक्सर को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक यह अच्छी तरह गाढ़ा न हो जाए।
जब चटनी मनचाही गाढ़ी हो जाए तो इसे एक कटोरे में निकाल लें। इसके बाद एक बार फिर पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें राई और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने दें।
तैयार तड़के को बेसन की चटनी के ऊपर डाल दें। तड़का लगाने के बाद आखिर में बारीक कटे हरे धनिया से गार्निश करें।
🔵 “चावल-रोटी के साथ लगेगी लाजवाब”
गरमा-गरम रोटी, पराठे या अपनी पसंद की किसी भी डिश के साथ इस चटनी को सर्व करें। घर में सब्जी न होने पर यह झटपट बनने वाली गुजराती बेसन चटनी बना सकते हैं। यह खाने का स्वाद भी बढ़ाती है और बिना सब्जी भी इसके साथ आप चावल और रोटी मजे से खा सकते हैं।

More Stories
उत्तराखंड में बिजली खरीद की लागत और टैरिफ पर असर की संभावना, उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है अतिरिक्त वित्तीय भार,,,,
उत्तराखंड पुलिस महकमे में फेरबदल, पुलिस मुख्यालय ने 14 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को दी नई तैनाती, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी,,,
उत्तराखंड बैंकों में छुट्टियों और हड़ताल का साया, आगामी 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा बैंको में कामकाज, 25 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम,,,