September 28, 2026

उत्तराखंड देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 12 अक्टूबर को होगा मतदान संबंधित क्षेत्रों में हुई आदर्श आचार संहिता लागू ,,,

उत्तराखंड देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 12 अक्टूबर को होगा मतदान संबंधित क्षेत्रों में हुई आदर्श आचार संहिता लागू ,,,

​देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद जनपद देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी करते हुए संबंधित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। यह आचार संहिता मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रभावी रहेगी।

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में उपचुनाव होने हैं, वहां शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों के पालन और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।

​🟢 विकासखंडवार रिक्त पदों का विवरण

​जनपद के विभिन्न विकासखंडों में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर मतदान होगा:

  • ​चकराता: ग्राम पंचायत सदस्य के 26 पद
  • ​कालसी: ग्राम पंचायत सदस्य के 14 पद
  • ​विकासनगर: ग्राम पंचायत सदस्य के 03 पद एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का 01 पद (सभावाला – सामान्य)
  • ​सहसपुर: ग्राम पंचायत सदस्य के 06 पद एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का 01 पद (क्यारकुली भट्टा – महिला आरक्षित)
  • ​रायपुर: ग्राम पंचायत सदस्य के 10 पद
  • ​डोईवाला: ग्राम पंचायत सदस्य के 08 पद

​🟢 उपचुनाव का विस्तृत कार्यक्रम

चुनावी प्रक्रिया

निर्धारित तिथि

नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा

30 सितंबर एवं 01 अक्टूबर

नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी)

03 अक्टूबर

नाम वापसी की अंतिम तिथि

04 अक्टूबर

चुनाव चिन्ह आवंटन

05 अक्टूबर

मतदान की तिथि

12 अक्टूबर

मतगणना एवं परिणाम

14 अक्टूबर

🔴 राजनीतिक सरगर्मी तेज

​पंचायत उपचुनाव की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सत्ताधारी दल भाजपा विपक्ष के हर मुद्दे और नैरेटिव पर नजर बनाए हुए है, जिसे लेकर पार्टी कोर कमेटी की बैठक में भी मंथन किया गया है। वहीं कांग्रेस सहित अन्य दल भी रिक्त सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

 

You may have missed

Share