November 24, 2026

उत्तराखंड नैनीताल में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिप्रा जोशी बनीं लालकुआं की नई एसडीएम ओर कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले,,,

उत्तराखंड नैनीताल में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिप्रा जोशी बनीं लालकुआं की नई एसडीएम ओर कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले,,,

​नैनीताल। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस संबंध में जारी आदेश के तहत कई पीसीएस और राजस्व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

​प्रशासनिक आदेश के अनुसार, शिप्रा जोशी को लालकुआं का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। वहीं, अमृता शर्मा को कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। राजस्व कार्यों में गति लाने के लिए दिनेश कुटोला को हल्द्वानी का नया तहसीलदार बनाया गया है।

​इसके साथ ही, शासन स्तर पर हुए तबादलों के क्रम में हल्द्वानी की एसडीएम रेखा कोहली और तहसीलदार कुलदीप पाण्डे को ऊधमसिंह नगर जिले में नवीन तैनाती के लिए कार्यमुक्त (रिलीव) कर दिया गया है।

​जिला प्रशासन की ओर से किए गए इस पुनर्निर्धारण को लालकुआं, हल्द्वानी और जिला मुख्यालय के कामकाज को और अधिक गतिशील व जनोन्मुखी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share