हरिद्वार श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान, ज्वालापुर में अहिल्या उद्धार व पुष्पवाटिका लीला का भव्य मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर,,,,
हरिद्वार। श्री रामलीला समिति (रजि.), मोहल्ला लक्कड़हारान, ज्वालापुर के 120वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रंगमंच पर विभिन्न प्रसंगों का सजीव व मनमोहक मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अहिल्या उद्धार, प्रयाग दर्शन, मीना बाजार और पुष्पवाटिका जैसी महत्वपूर्ण लीलाओं का भावपूर्ण प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र अधिकारी, यशपाल गुलाटी, मन्नू गुलाटी, सचिन दलाल, कमल कौशिक, राहुल कौशिक, प्रवीण मिश्रोटे एवं राजीव चौहान (ममता स्वीट्स) उपस्थित रहे। अतिथियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी के स्वरूपों की विधि-विधान से आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री राम सरदार व प्रवीण मल्ल, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल सिखौला, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, निर्देशक दुष्यंत कुएंपेवाले, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, तथा स्वागत मंत्री सत्यम अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा आशुतोष चक्रपाणि, आलोक चौहान, राकेश चक्रपाणि, प्रवीण खेड़ेवाले, गौरव चक्रपाणि, शगुन भगत, शिवम अधिकारी, तन्मय सरदार, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, नीतीश सिखौला, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, कुणाल कुँएवाले, नमन चक्रपाणि, युवराज चाकलान, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान, पारुल चक्रपाणि, विशाल अधिकारी, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला, विश्वम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।


More Stories
उत्तराखंड हरीश रावत बोले 60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब जनसंवाद यात्रा पर देना पड़ रहा स्पष्टीकरण’,,,
उत्तराखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू, बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बनेगा भव्य विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा कर, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा,,,,