हरिद्वार श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान ज्वालापुर में ‘लक्ष्मण शक्ति’ लीला का भावपूर्ण मंचन, गणमान्य अतिथियों सहित आमजन ने लिया प्रभु का आशीर्वाद,,,

ज्वालापुर। श्री रामलीला समिति (रजि.), मोहल्ला लक्कड़हारान, ज्वालापुर के 120वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रंगमंच पर ‘लक्ष्मण शक्ति’ प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं भव्य मंचन किया गया। मेघनाद द्वारा शक्ति बाण चलाए जाने से लक्ष्मण जी के मूर्छित होने, प्रभु श्री राम के विलाप और हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने के दृश्य ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं भ्राता लक्ष्मण जी की विधिवत आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पंकज दलाल, डॉ. रमेश चाकलान, गोपाल खेड़ेवाले, प्रवीण झां, अमित भक्त, मोहित पालीवाल, नितिन पालीवाल, गिरिजा शंकर कुएं पे वाले, हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा, सुनील अरोड़ा, रूपेश गोयल, भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल एवं उनके संगठन के सभी सदस्य, वंश दलाल तथा आराध्य चाकलान उपस्थित रहे।
समारोह में समिति के संरक्षक राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी व अनिल सिखौला, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, निर्देशक दुष्यंत कुएं पे वाले, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सत्यम अधिकारी, प्रवीण खेड़ेवाले, आशुतोष चक्रपाणि, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, शशांक सिखौला, गौरव चक्रपाणि, तन्मय सरदार, विनीत सिखौला, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला एवं विश्वम सहित समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। मंचन के उपरांत प्रभु के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।


More Stories
उत्तराखंड, हरिद्वार के एनपीपीएल हॉस्पिटल में गंभीर गर्भवती महिला का सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित; मिला निःशुल्क उपचार,,,,
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बदलेंगे नियम, छह साल बाद नई विद्युत आपूर्ति संहिता लाने की तैयारी, ड्राफ्ट जल्द होगा जारी,,,
उत्तराखंड में देहरादून से ऊखीमठ-चोपता के लिए रोडवेज बस सेवा का हुआ शुभारंभ, विधायक आशा नौटियाल ने दिखाई हरी झंडी,,,