October 20, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में विजयादशमी की धूम, आज शहर के इन 12 प्रमुख स्थानों पर होगा रावण पुतला दहन, कमेटियों ने पूरी की तैयारियां, प्रशासन और पुलिस मुस्तैद,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में विजयादशमी की धूम, आज शहर के इन 12 प्रमुख स्थानों पर होगा रावण पुतला दहन, कमेटियों ने पूरी की तैयारियां, प्रशासन और पुलिस मुस्तैद,,,

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में विजयादशमी (दशहरा) पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक रावण दहन इस वर्ष नगर के विभिन्न 12 प्रमुख मैदानों में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न रामलीला कमेटियों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुतला दहन और आतिशबाजी को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

​आयोजन समितियों द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार शाम 6:00 बजे से लेकर देर रात 9:30 बजे तक अलग-अलग मैदानों में पुतला दहन संपन्न होगा।

​🏵 हरिद्वार रावण पुतला दहन कार्यक्रम विवरण

क्र. सं.

स्थान

समय

मैदान / आयोजन स्थल

आयोजक समिति

1.

भूपतवाला

रात्रि 9:30 बजे

शनि मंदिर के सामने, दूधाधारी चौक, भूपतवाला

श्री सीताराम नाट्य कला संस्थान रामलीला समिति

2.

भीमगोड़ा

रात्रि 9:00 बजे

पंतद्वीप, दशहरा मैदान

श्री राम नाट्य संस्थान

3.

रोड़ी बेलवाला

सायं 6:45 बजे

रोड़ी बेलवाला दशहरा मैदान

(बड़ी रामलीला) श्रीरामलीला कमेटी, हरिद्वार

4.

ऋषिकुल

रात्रि 9:00 बजे

ऋषिकुल मैदान

श्री निरंजनी मायापुर रामलीला रंगमंच

5.

कनखल

सायं 6:30 बजे

दक्ष प्रजापति मंदिर प्रांगण

श्रीरामलीला कमेटी (रजि.), कनखल

6.

ज्वालापुर (चौक बाजार)

सायं 7:00 बजे

जटवाड़ा पुल मैदान

चौक बाजार श्रीरामलीला समिति

7.

ज्वालापुर लकड़हारान

सायं 7:00 बजे

गुघाल मंदिर मैदान

श्रीरामलीला समिति रजि. मौहल्ला लकड़हारान

8.

भेल (सेक्टर-1)

सायं 9:30 बजे

सेक्टर-1, रामलीला मैदान

श्रीरामलीला समिति (सेक्टर-1)

9.

भेल (सेक्टर-4)

सायं 8:45 बजे

पीठ मैदान, सेक्टर-4

श्री नटराज रामलीला समिति (सेक्टर-4)

10.

भेल (सेक्टर-5)

सायं 8:20 बजे

सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-5

सामु० केन्द्र (सेक्टर-4) / हरिदर्शन रामलीला स्मृति से०-4

11.

नवोदय नगर

सायं 6:00 बजे

पुरानी पीठ ग्राउण्ड

पर्वतीय बंधु समाज समिति / सर्व समाज समिति नवोदय नगर

12.

बहादराबाद

सायं 7:00 बजे

आयोजनों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था भी मुस्तैद है, ताकि श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को आवागमन व सुरक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कमेटियों ने आमजन से समय पर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।

You may have missed

Share