उत्तराखंड जुबिन नौटियाल के पिता ने BJP छोड़कर विपक्षी दल कांग्रेस का थामा दामन,,,,

देहरादून। उत्तराखंड के सीमांत जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर के वरिष्ठ राजनीतिक रणनीतिकार एवं प्रख्यात पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामचरण नौटियाल ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर औपचारिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन कुछ समय पूर्व ही उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी थी।
सोमवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता स्वीकार की।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश मौजूदा दौर में सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के संरक्षण की गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है और कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित है। सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल ने विश्वास जताया कि रामचरण नौटियाल के विस्तृत सांगठनिक और सामाजिक तजुर्बे का लाभ पार्टी को मिलेगा, जिससे जौनसार-बावर समेत पूरे पहाड़ी अंचल में संगठन का आधार और अधिक मजबूत होगा।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में विजयादशमी की धूम, आज शहर के इन 12 प्रमुख स्थानों पर होगा रावण पुतला दहन, कमेटियों ने पूरी की तैयारियां, प्रशासन और पुलिस मुस्तैद,,,
उत्तराखंड गांव के गरीबों के डॉक्टर से राजभवन के शिखर तक, आइए जानते है उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का प्रेरणादायी सफर,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को विजयादशमी की बधाई देकर किया सशक्त एवं समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण के संकल्प का आवाहन,,,,