October 23, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार शिवालिक नगर में दुकानों को सील करने के आदेश से व्यापारियों में मचा हड़कंप, मिलकर शासन से राहत की लगाई गुहार,,,

उत्तराखंड हरिद्वार शिवालिक नगर में दुकानों को सील करने के आदेश से व्यापारियों में मचा हड़कंप, मिलकर शासन से राहत की लगाई गुहार,,,

हरिद्वार। शिवालिक नगर के आवासीय क्षेत्र में संचालित दुकानों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सील करने की हलचल से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में भारी हड़कंप मचा हुआ है। अदालत के हालिया आदेश के बाद से व्यापारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं और उन्होंने शासन-प्रशासन से तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है।

​दिवाली और आगामी सर्दियों के सीजन के मद्देनजर व्यापारियों ने लाखों रुपये का नया माल स्टॉक किया हुआ है। शिवालिक नगर में वर्षों से दिवाली के अवसर पर बड़ा बाजार सजता है, जिससे सैकड़ों छोटे-बड़े व्यापारियों की आजीविका जुड़ी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि सीलिंग या तोड़फोड़ की सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है, तो उनके सामने रोजी-रोटी और भारी आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

​“दिवाली और सर्दियों के सीजन के लिए व्यापारियों ने लाखों रुपये का माल स्टॉक किया है। ऐसे में सीलिंग या तोड़फोड़ से अनेक परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। सरकार व प्रशासन को इस विषय पर कोई व्यावहारिक विकल्प निकालना चाहिए।”- विभाष सिन्हा, अध्यक्ष, शिवालिक नगर व्यापार मंडल

You may have missed

Share