उत्तराखंड अल्मोड़ा में सात दिन के ‘जय गोल्ज्यू महोत्सव’ का हुआ भव्य आगाज, पारंपरिक शोभायात्रा ने मोहा मन, महिलाओं ने दी सुंदर प्रस्तुति,,,

अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में अल्मोड़ा में सात दिवसीय भव्य ‘जय गोल्ज्यू महोत्सव’ शुरू हो गया है। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा ने मल्ला महल स्थित मुख्य मंच से किया।

महोत्सव की औपचारिक शुरुआत जीजीआईसी स्थित ड्योढ़ी पोखर से निकाली गई एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए ऐतिहासिक मल्ला महल (ओल्ड कलेक्ट्रेट) परिसर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा और आभूषणों से सजे-धजे कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरी नगरी कुमाऊंनी लोक संस्कृति के रंग में रंगी नजर आई। महोत्सव के पहले दिन पारंपरिक ‘ऐपण’ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने अपनी शानदार कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार सिडकुल और भगवानपुर की सात फार्मा कंपनियों पर राज्य कर विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 3.07 करोड़ रुपये की करी रिकवरी,,,
हरिद्वार विवाह का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिक को किया सकुशल बरामद,,,
उत्तराखंड हरिद्वार शिवालिक नगर में दुकानों को सील करने के आदेश से व्यापारियों में मचा हड़कंप, मिलकर शासन से राहत की लगाई गुहार,,,