October 26, 2026

हरिद्वार दूधाधारी बर्फानी मार्ग पर 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में कराई पेशी, भेजा जेल,,,,

हरिद्वार दूधाधारी बर्फानी मार्ग पर 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में कराई पेशी, भेजा जेल,,,,

​हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दूधाधारी बर्फानी मार्ग से एक महिला को 10.54 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​🔴 पुलिस को देख घाट की ओर भागने का प्रयास

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पुलिस टीम दूधाधारी बर्फानी मार्ग पर स्थित बिजलीघर के सामने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान सामने घाट की दिशा से एक महिला आती दिखाई दी। सामने पुलिस बल को तैनात देख वह अचानक पीछे मुड़ी और तेज कदमों से गंगा घाट की सीढ़ियों की तरफ भागने लगी। उसकी इस संदिग्ध गतिविधि को देख महिला पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

​🔴 बरामदगी और पूछताछ में खुलासा

तलाशी लेने पर महिला के पास से 10.54 ग्राम स्मैक, नशीला पदार्थ तौलने में इस्तेमाल होने वाला छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोबाइल फोन और 1300 रुपये की नकदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपा निवासी नई बस्ती खड़खड़ी, हरिद्वार बताया। उसने यह भी बताया कि वह भीमगोड़ा क्षेत्र में चाय की दुकान संचालित करती है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह हरियाणा टापू के पास एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाती थी और फिर घाट क्षेत्र में नशा करने वालों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों में बेचती थी। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

You may have missed

Share