October 28, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच चल रहा है ‘चोर-सिपाही’ का खेल, प्रशासन द्वारा हटाए जाने के उनके जाते ही फिर यथावत सजीं दुकानें,,,

उत्तराखंड हरिद्वार प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच चल रहा है ‘चोर-सिपाही’ का खेल, प्रशासन द्वारा हटाए जाने के उनके जाते ही फिर यथावत सजीं दुकानें,,,

​हरिद्वार। कुंभ मेले के सफल और सुगम आयोजन के मद्देनजर प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर साबित हो रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट और एनएचएआई (NHAI) व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चंडी चौक और आसपास के मार्गों से अतिक्रमण हटाए जाने के कुछ ही देर बाद सड़कें और फुटपाथ दोबारा दुकानों और ठेलियों से पट गए।

​स्थिति यह है कि कुंभ बजट से बने फुटपाथों और स्लीपर बसों के ठहराव वाले स्थानों पर भी अवैध कब्जे हो चुके हैं। चर्चा है कि क्षेत्रों में सक्रिय अवैध ठेकेदार प्रति दुकान मोटी रकम वसूलकर सड़कें घिरवा रहे हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, उनकी वीडियोग्राफी कराई गई है; दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सीधे प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed

Share