November 19, 2026

उत्तराखंड महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में डीएवी कॉलेज देहरादून ने डीबीएस कॉलेज को हराकर फहराया जीत का परचम,,,,

उत्तराखंड महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में डीएवी कॉलेज देहरादून ने डीबीएस कॉलेज को हराकर फहराया जीत का परचम,,,,

​नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर की अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

​जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल और एसआरटी बादशाहीथौल परिसर के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने किया। इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाते हैं और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।

​मुकाबलों की श्रृंखला में पहला मैच एचआईटी और डीबीएस कॉलेज देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें डीबीएस कॉलेज ने 15-10, 15-10 से जीत दर्ज की। पहले सेमीफाइनल में डीबीएस देहरादून ने मेजबान एसआरटी परिसर की टीम को कड़े संघर्ष में 15-12, 15-13 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने एचएनबी गढ़वाल विवि श्रीनगर की टीम को 15-9, 15-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी भिड़ंत में डीएवी पीजी कॉलेज ने डीबीएस पीजी कॉलेज को 15-8, 15-10 के सीधे सेटों में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

​विशिष्ट अतिथि प्रो. आरसी गोदियाल ने टिहरी में पहली बार बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित कराने पर बादशाहीथौल परिसर प्रशासन को बधाई दी। आयोजन सचिव प्रो. केसी पेटवाल ने जानकारी दी कि शनिवार को पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. आरसी रमोला और प्रो. पीडी सेमवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You may have missed

Share