उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले कांग्रेस विधायक धामी का अपमान अनुचित- हरीश रावत रावत

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले में हुए घटनाक्रम पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय विधायक हरीश धामी के अपमान को पूरी तरह अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक मेले के लिए कोई आमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन मंच पर हुए व्यवहार से उन्हें बेहद निराशा हुई है।
रावत ने जोर देकर कहा कि मेले की अध्यक्षता कर रहे विधायक हरीश धामी को अपनी बात कहने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए था; यदि वे मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र की समस्याएं नहीं रखेंगे, तो फिर किसके सामने कहेंगे। उन्होंने उल्लेख किया कि धारचूला में कलहार सड़क समेत कई अहम मुद्दे उलझे हुए हैं, जिन पर विधायक बात कर सकते थे। जनता के सामने एक जनप्रतिनिधि का अपमान स्वीकार्य नहीं है।
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिकारियों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की बात पर चिंता जताते हुए राज्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और घटना के सम्मानजनक समापन की उम्मीद जताई।

More Stories
उत्तराखंड गढ़वाल विवि की केंद्रीय लाइब्रेरी में मौजूद है तीन लाख से अधिक पुस्तकें और 2.69 लाख ई-बुक्स की सुविधा,,,
उत्तराखंड महिला की एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिर्पोट,,,,
उत्तराखंड बिना ओटीपी के बैंक खाते से उड़े 99 हजार, मुनाफे के झांसे में साइबर ठगो ने की 20 लाख की ठगी,,,