उत्तराखंड महिला की एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिर्पोट,,,,

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से अश्लील फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के पति ने अपने ही भांजे, उसकी पत्नी और बहन समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि आरोपी पक्ष उनकी पत्नी से रंजिश रखता है और इसी के चलते दो नवंबर को एआई की मदद से उनकी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो तैयार कर पहले रिश्तेदारों को भेजी गई और फिर इंटरनेट पर वायरल कर दी गई।
पीड़ित का दावा है कि बातचीत के दौरान उनकी बहन ने स्वीकार किया कि यह फोटो उनकी बहू ने एआई से बनाई है, जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास सुरक्षित है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले कांग्रेस विधायक धामी का अपमान अनुचित- हरीश रावत रावत
उत्तराखंड बिना ओटीपी के बैंक खाते से उड़े 99 हजार, मुनाफे के झांसे में साइबर ठगो ने की 20 लाख की ठगी,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का शुभारंभ, सीमांत संस्कृति और व्यापार का ऐतिहासिक संगम,,,