उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभागों में हुआ बदलाव, उमेश नारायण पांडेय होंगे नए पंचायती राज सचिव,,,

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के छह वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में संशोधन किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
प्रमुख अधिकारियों के दायित्वों में हुआ बदलाव
उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण एवं तैनाती संबंधी आदेश के तहत अधिकारियों के वर्तमान विभागीय दायित्वों में संशोधन किया गया है। इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों से विभागों का प्रभार वापस लिया गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासनादेश के अनुसार, नितेश कुमार झा (IAS-2002), जो सचिव शहरी विकास एवं पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उनसे सचिव पंचायती राज विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं, सी. रविशंकर (IAS-2009), जो औद्योगिक विकास एवं वन, पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें सचिव सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
इसी क्रम में युगल किशोर पंत (IAS-2009), जो सचिव संस्कृति, सैनिक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन विभाग के साथ महानिदेशक संस्कृति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उनसे सैनिक कल्याण विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं, उमेश नारायण पांडेय (IAS-2010), जो सचिव पुनर्गठन एवं भाषा विभाग के साथ अन्य जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, उन्हें सचिव पंचायती राज विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा विनीत कुमार (IAS-2013), जो अपर सचिव लोक निर्माण, श्रम, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून तथा प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, सुश्री दीप्ति सिंह (IAS-2017), जो निदेशक खेल एवं युवा कल्याण के साथ निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून और प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, उनसे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक और प्रबंध निदेशक के दोनों पदों का प्रभार वापस ले लिया गया है। नक्शेदेखें
शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान कार्यभार से अवमुक्त होकर नई जिम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।


More Stories
उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका, आयोग इसी माह निकालेगा समूह-ग की 2200 से ज्यादा भर्तियां,,,
उत्तराखंड विजन 2050, प्रदेश के इन छह प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा विकास का फोकस- दिनेश असवाल (मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष)
उत्तराखंड ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास नदी में गिरी, चालक-परिचालक समेत नौ की मौत और 25 घायल,,,,