November 18, 2026

उत्तराखंड विजन 2050, प्रदेश के इन छह प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा विकास का फोकस- दिनेश असवाल (मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष)

उत्तराखंड विजन 2050, प्रदेश के इन छह प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा विकास का फोकस- दिनेश असवाल (मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष)

​देहरादून। उत्तराखंड को वर्ष 2050 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए शासन स्तर पर व्यापक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दिनेश असवाल ने बताया कि राज्य के समग्र विकास के लिए तैयार की जा रही रिपोर्ट में छह प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

​इन छह प्रमुख स्तंभों में बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) और रोजगार सृजन, सतत विकास, वन एवं पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन प्रबंधन, मानव संसाधन विकास और तकनीक आधारित सुशासन शामिल हैं। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं (लखपति दीदी) की संख्या बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा उच्च शिक्षा को रोजगारपरक बनाते हुए पॉलिटेक्निक संस्थानों में 90 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करने का लक्ष्य भी रखा गया है।

You may have missed

Share