उत्तराखंड उर्मिला सनावर की जमानत के खिलाफ पुलिस की याचिका पर सुनवाई टली, अब दो दिसंबर को होगी उर्मिला की पेशी,,,

हरिद्वार। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जमानत पर रिहा हुईं उर्मिला सनावर की बेल को चुनौती देने वाली पुलिस की याचिका पर बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत में उर्मिला सनावर के पेश न होने के कारण न्यायिक कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई। अब न्यायालय ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।
गौरतलब है कि रानीपुर पुलिस ने उर्मिला सनावर को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उन पर आरोप था कि उन्होंने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर से पांच करोड़ रुपये की मांग की और रविदास धाम को अपने नाम कराने का दबाव बनाया था। इस मामले में एसीजेएम कोर्ट ने दो नवंबर को उन्हें 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो जमानती प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत दी थी। हालांकि, जमानत आदेश के बाद भी जमानती पेश न होने के कारण उनकी रिहाई कुछ दिन अटक गई थी और वह छह नवंबर को जेल से बाहर आ सकी थीं।

मामले की विवेचक संदीपा भंडारी ने एसीजेएम कोर्ट के दो नवंबर के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल की है। जिला शासकीय अधिवक्ता इंद्र पाल बेदी के अनुसार, न्यायालय ने सात नवंबर को इस याचिका पर सुनवाई के लिए उर्मिला को नोटिस जारी कर अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तिथि तय की गई थी, लेकिन बुधवार को भी उनके अदालत में उपस्थित न होने के कारण सुनवाई टालनी पड़ी।

More Stories
उत्तराखंड कुंभ -2027,अखाड़ा परिषद की राजनीति में आया नया मोड़,श्रीमहंत हरिगिरि को छोड़कर धुर विरोधी सभी अखाड़े हुए एक हुए,,,,,
उत्तराखंड कुंभ -2027,अखाड़ा परिषद की राजनीति में आया नया मोड़,श्रीमहंत हरिगिरि को छोड़कर धुर विरोधी सभी अखाड़े हुए एक हुए,,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार न्याय की गुहार लेकर मातृसदन पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता को स्वामी शिवानंद सरस्वती ने दिया आर-पार की लड़ाई का आश्वासन, कई संगठनों ने किया शहर में प्रदर्शन,,,