November 21, 2026

हरिद्वार पारिवारिक विवाद में पार्षद ने अपनी सास और साली पर कराया चाकू से हमले का मुकदमा दर्ज,,,

हरिद्वार पारिवारिक विवाद में पार्षद ने अपनी सास और साली पर कराया चाकू से हमले का मुकदमा दर्ज,,,

​हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। जगजीतपुर के राजा गार्डन निवासी पार्षद सुमित त्यागी ने अपनी सास नूतन त्यागी और साली सिमरन त्यागी के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

​पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सुमित त्यागी का विवाह 11 मई 2026 को साक्षी त्यागी के साथ हुआ था, लेकिन उनकी सास और साली इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। आरोप है कि करवाचौथ के बाद से ही पत्नी को मायके वालों ने भड़काना शुरू कर दिया और 14 नवंबर को पत्नी ने अलग रहने की जिद करते हुए अपनी मां और बहन को घर बुला लिया। घर पहुंचते ही सास और साली ने सुमित, उनकी मां और छोटे भाई केतन के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा साली ने जेब से चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी उन्हें समझाकर बाहर ले गई, लेकिन बाहर निकलकर भी उन्होंने दरवाजे पर ईंट-पत्थर फेंके और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सास की ओर से भी दामाद सुमित त्यागी और उनके परिवार के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share