November 22, 2026

उत्तराखंड गुलदार के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में दहशत, ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग,,,

उत्तराखंड गुलदार के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में दहशत, ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग,,,

​लालढांग (हरिद्वार): क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात करीब सात बजे गन्ना सेंटर के पास बाइक से अपने घर लौट रहे मिठ्ठीबेरी निवासी अछर सिंह (पुत्र सज्जन सिंह) पर एक गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग के सेक्शन अधिकारी सुभाष चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार दिलवाया।

​अधिकारियों ने बताया कि घायल के उपचार के साथ-साथ मुआवजे के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई भी पूरी की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 22 अगस्त 2025 को भी गुलदार ने इसी युवक पर हमला किया था। एक ही व्यक्ति पर दोबारा हमला होने और क्षेत्र में लगातार गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है, जिसके चलते लोग शाम के समय घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है।

You may have missed

Share