उत्तराखंड रुड़की वन विभाग के प्रधान सहायक का रुपये लेते वीडियो वायरल, विभागीय जांच शुरू,,,

रुड़की। वन विभाग के रुड़की कार्यालय में तैनात एक प्रधान सहायक का कथित तौर पर रुपये के लेनदेन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अलग-अलग स्थानों के बताए जा रहे इन वीडियो में संबंधित कर्मचारी कथित रूप से रुपये लेते हुए और रकम कम होने की बात कहते नजर आ रहा है।

हालांकि, वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धनराशि किस मद में ली जा रही थी और लेनदेन किस उद्देश्य से किया गया था। वीडियो प्रसारित होने के बाद विभागीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है, साथ ही संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
इस संबंध में एसडीओ (SDO) ज्वाला प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरा प्रकरण उनके संज्ञान में आ गया है। मामले में उच्च स्तर से जांच बैठा दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर आगे की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून जामुनवाला मर्डर मिस्ट्री, 500 कैमरे खंगाले पर नहीं मिला सुराग, अब गुलाब के टैटू और हॉस्टल रिकॉर्ड से होगी कातिल तक पहुंचने की कोशिश,,,
उत्तराखंड “हरिद्वार मिशन 2027” के शंखनाद के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, बांसुरी स्वराज ने किया प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा,,,
उत्तराखंड 13 साल सेवा के बाद कर्मी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था का मांगा ब्योरा,,,