उत्तराखंड “हरिद्वार मिशन 2027” के शंखनाद के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, बांसुरी स्वराज ने किया प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा,,,

हरिद्वार। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से धर्मनगरी हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक से पूर्व प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने विश्वास जताया कि राज्य की जनता के आशीर्वाद से भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत: बांसुरी स्वराज

प्रेसवार्ता में बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है और इस राज्य का सह प्रभारी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और विकास नीतियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरातल पर उतार रहे हैं। भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, जो कार्यसमिति की बैठक से 2027 का लक्ष्य लेकर लौटेंगे और बूथ व घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यसमिति से एक दिन पूर्व प्रकोष्ठों और मोर्चों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ नेता राम माधव, शहर प्रभारी अरविंद मेनन व संगठन महामंत्री के मार्गदर्शन में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से आए प्रवासी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी फिर से प्रदेश में कमल खिलाएगी।
19 सांगठनिक जिलों में तैनात होंगे बाहरी राज्यों के विस्तारक: महेंद्र भट्ट

बैठक स्थल प्रेम नगर आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की आगामी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने बताया कि सांगठनिक मजबूती और चुनावी तैयारियों को देखते हुए प्रदेश के 19 सांगठनिक जिलों में दूसरे राज्यों से आए कार्यकर्ताओं को ‘जिला विस्तारक’ की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, जिन्हें आज ही जिले आवंटित कर दिए जाएंगे।
आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी सकारात्मक ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। कार्यसमिति की इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं के साथ निम्नलिखित जनसंपर्क अभियानों पर विस्तृत चर्चा होगी:
- जन आशीर्वाद यात्रा: सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेता शामिल होंगे।
- विशेष सम्मेलन: जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश भर में ‘महिला चौपाल’ और ‘एससी-एसटी सम्मेलन’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून जामुनवाला मर्डर मिस्ट्री, 500 कैमरे खंगाले पर नहीं मिला सुराग, अब गुलाब के टैटू और हॉस्टल रिकॉर्ड से होगी कातिल तक पहुंचने की कोशिश,,,
उत्तराखंड 13 साल सेवा के बाद कर्मी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था का मांगा ब्योरा,,,
देहरादून 365 दिन रोजगार की मांग को लेकर आंदोलित पीआरडी जवानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, जवानों के आंदोलन को बताया जायज,,,