उत्तराखंड सीएम धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस,,,

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है और उनका जाना परिवार के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें।
दिग्गज नेताओं और संत समाज की रही विशेष उपस्थिति

अंतिम संस्कार एवं श्रद्धांजलि सभा के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित कई वरिष्ठ राजनेता और विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत मौजूद रहे। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई प्रमुख नेताओं ने भी इस दुखद घड़ी में शोक संदेश जारी कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

More Stories
उत्तराखंड सीएम धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, सियासी जमीन मजबूत करने के लिए भाजपा उतारेगी बाहरी राज्यों के ‘प्रवासी प्रभारी’,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘इगास-बग्वाल’ और ‘बूढ़ी दिवाली’ पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की कामना करते हुए दी शुभकामनाएँ,,,