November 24, 2026

हरिद्वार में बनेंगे 31 खेल मैदान, युवाओं को मिलेगी प्रतिभा निखारने के नए आयाम,​ग्रामीण विकास विभाग करा रहा निर्माण, अब तक 60 प्रतिशत काम पूरा,,,

हरिद्वार में बनेंगे 31 खेल मैदान, युवाओं को मिलेगी प्रतिभा निखारने के नए आयाम,​ग्रामीण विकास विभाग करा रहा निर्माण, अब तक 60 प्रतिशत काम पूरा,,,

​रुड़की। हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 31 आधुनिक खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं। रुड़की, खानपुर, लक्सर, बहादराबाद, नारसन और भगवानपुर समेत विभिन्न ब्लॉकों में बन रहे इन मैदानों का लगभग 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और विभाग ने अगले दो माह में शेष कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

​ग्रामीण विकास विभाग के एई प्रदीप चौहान के अनुसार, प्रत्येक खेल मैदान के विकास पर पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें से तीन-तीन लाख रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। इन सरकारी खेल मैदानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिनमें चार झूले, दो सोलर लाइट, लगभग 4,844 वर्ग फीट का मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट और डेढ़ मीटर चौड़ा फुटपाथ शामिल होगा। इन मैदानों के बनने से जहां बुजुर्गों और आम लोगों को सुबह-शाम टहलने के लिए सुरक्षित स्थान मिलेगा, वहीं खेल कोटे से सरकारी नौकरी और प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे ग्रामीण युवाओं को अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

You may have missed

Share