उत्तराखंड स्वामी रामदेव ने कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बताया ढोंगी और पाखंडी, धीरेंद्र के बयानों का उदाहरण देते हुए बोला तीखा हमला,,,

हरिद्वार: योग गुरु स्वामी रामदेव ने सोमवार को कुछ कथा वाचकों को आड़े हाथों लेते हुए उन पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वायरल वीडियो में स्वामी रामदेव मंच से संबोधित करते हुए बिना किसी का सीधा नाम लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों का उदाहरण देते नजर आ रहे हैं।

स्वामी रामदेव ने कहा कि कुछ अज्ञानी लोग, जिन्हें न वेदों का ज्ञान है और न ही उपनिषद, रामायण, महाभारत या संविधान की समझ है, वे मंचों पर खड़े होकर केवल अनर्गल बातें कर रहे हैं और सनातन धर्म को बदनाम करने पर तुले हैं। उन्होंने भूत-प्रेत बाधा के नाम पर दरबार लगाने वालों पर भी निशाना साधते हुए उन्हें ढोंगी और पाखंडी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे पाखंड का सबसे अधिक शिकार माताएं, बहनें और बेटियां होती हैं, इसलिए महिलाओं को ऐसे कथा वाचकों से सावधान रहने की जरूरत है।

More Stories
हरिद्वार में बनेंगे 31 खेल मैदान, युवाओं को मिलेगी प्रतिभा निखारने की नई जगह, ग्रामीण विकास विभाग करा रहा निर्माण, अब तक 60 प्रतिशत काम पूरा,,,
हरिद्वार में बनेंगे 31 खेल मैदान, युवाओं को मिलेगी प्रतिभा निखारने के नए आयाम,ग्रामीण विकास विभाग करा रहा निर्माण, अब तक 60 प्रतिशत काम पूरा,,,
उत्तराखंड नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक राठौर, अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच में करूंगा पूरा सहयोग- सुरेश राठौर