November 26, 2026

उत्तराखंड सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहित चार लोगों पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज, बैठक के दौरान हुआ था विवाद,,,

उत्तराखंड सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहित चार लोगों पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज, बैठक के दौरान हुआ था विवाद,,,

​पथरी (हरिद्वार): पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में एक सामाजिक बैठक के दौरान हुए विवाद और चाकूबाजी के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। घटना के दूसरे पक्ष ने भी सहायक समाज कल्याण अधिकारी कामेश सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने, चाकू से जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में क्रॉस प्राथमिकी (Counter FIR) दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

​शिवगढ़ निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 नवंबर की शाम करीब चार बजे गांव में बरगद के पेड़ के नीचे समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक सुधार को लेकर एक बैठक चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कामेश, कपिल, रोहित और गीता वहां पहुंचे और बैठक में मौजूद समाज के लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

​तहरीर के अनुसार, जब अमरपाल ने इस अभद्रता का विरोध किया तो कामेश ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में अमरपाल के बाएं हाथ की एक उंगली पूरी तरह कट गई और उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि इसके बाद कामेश के साथ आए अन्य लोगों ने धर्मेंद्र, वेदपाल, विनय और अंकुश के साथ भी लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। सीओ संजय चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share