उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार में राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज,,,

हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-18 बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रदेश के दस जनपदों से कुल 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन कुल सात रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें देहरादून, हरिद्वार और चंपावत की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

- पहले दिन के मैचों के परिणाम:
- पहला मैच: देहरादून ने दमदार खेल दिखाते हुए खटीमा (ऊधमसिंह नगर) को 5-0 के अंतर से पराजित किया।
- दूसरा मैच: अल्मोड़ा ने कड़े मुकाबले में टिहरी गढ़वाल को 1-0 से मात दी।
- तीसरा मैच: मेजबान हरिद्वार-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पौड़ी गढ़वाल को 4-0 से हराया।
- चौथा मैच: हरिद्वार-बी ने दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम रानीखेत को 15-0 के विशाल अंतर से रौंद दिया।
- पांचवां मैच: हल्द्वानी ने बेहतरीन तालमेल के साथ उत्तरकाशी को 4-1 से शिकस्त दी।
- छठा मैच: नैनीताल ने एकतरफा मुकाबले में टिहरी गढ़वाल को 4-0 से हराकर जीत हासिल की।
- सातवां मैच: चंपावत ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर को 8-0 से पराजित किया।

More Stories
हरिद्वार के बहादराबाद में 12 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो अन्य तस्कर मौके से फरार,,,
उत्तराखंड सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहित चार लोगों पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज, बैठक के दौरान हुआ था विवाद,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में रंगदारी न देने पर दुकानदार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में देहरादून रेफर,,,