November 28, 2026

उत्तराखंड अजय गणपति ने संभाली उत्तराखंड एसडीआरएफ के 11वें सेनानायक की कमान, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई धार,,,

उत्तराखंड अजय गणपति ने संभाली उत्तराखंड एसडीआरएफ के 11वें सेनानायक की कमान, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई धार,,,

​देहरादून। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2018 बैच के तेजतर्रार अधिकारी अजय गणपति ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के 11वें सेनानायक (कमांडेंट) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे ऊधमसिंह नगर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर तैनात थे।

​नवंबर के अंतिम सप्ताह में पदभार संभालने के साथ ही नव-नियुक्त सेनानायक अजय गणपति ने बल की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपातकालीन स्थिति के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य (रिस्पॉन्स टाइम) सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनहानि को न्यूनतम रखा जा सके।

​प्रशिक्षण, अनुशासन और संसाधनों पर विशेष जोर

​सेनानायक ने इस बात पर बल दिया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में काम करने वाली रेस्क्यू टीम की स्वयं की सुरक्षा, उच्च स्तर का अनुशासन और शारीरिक फिटनेस सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि वाहिनी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके साथ ही, बल के पास उपलब्ध संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और जवानों की कार्यक्षमता में वृद्धि कर एसडीआरएफ को किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सदैव तत्पर रखा जाएगा।

Share