उत्तराखंड यात्रा मार्ग पर ब्रेक फेल होने अनियंत्रित होकर पलटी राजस्थान रोडवेज की बस, 15 यात्री घायल ,,,,,
ABPINDIANEWS, देहरादून- श्रीनगर में आज बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया यहाँ चमधार के पास बद्रीनाथ से दर्सन कर राजस्थान जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई बस में कुल 29 लोग सवार थे जिनमें से 15 लोग घायल हो गए
जिन्हें 108 ओर पुलिस के वाहनों में बेष अस्पताल पहुचाया गया बताया जा रहा है कि अचानक बस के ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ बस में सवार सभी यात्री राजस्थान के बताए जा रहे है।
ऋषिकेश बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में 30 लोग सवार बताएं जा रहे हैं। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर एक रोडवेज बस राजस्थान के यात्रियों को बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही थी, इसी दौरान रोडवेज बस ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
बताया जा रहा है, कि रोडवेज बस में 30 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक एक यात्री गंभीर घायल है, जबकि अन्य चोटिल हैं। गंभीर रूप से घायल यात्री को बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।


More Stories
उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र,13 बेटियां भी शामिल,,,,,
बिसलेरी के पानी में मिले खतरनाक रसायन, FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी,देशभर में सैंपल जांच के आदेश,,,,,,,
सीएम योगी की माता सावित्री देवी का उत्तराखंड में निधन, पौड़ी गढ़वाल के पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस,,,,,