उत्तराखंड”हरिद्वार कावड़ मेला अपडेट” DM मयूर दीक्षित और SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा,,,,

हरिद्वार: बदलते मौसम और भारी बारीश के बीच डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सिटी क्षेत्र एवं कांवड़ यात्रा मार्ग के भ्रमण पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कांवड़ियों फल वितरित किए।

इस दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बरसात में ड्यूटी कर रहे जवानों से बरसाती, छाते इत्यादि की उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ ही जारी कांवड़ यात्रा के सकारात्मक पक्ष एवं पेश आ रही परेशानियों के बारे में जाना। अलकनंदा तिराहे पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने वहां से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों को फल, पानी, शीतल पेय, बिस्किट एवं ग्लूकोज इत्यादि सामग्री वितरित कर मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी।

More Stories
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, विधानसभा चुनावों से पहले इन जिलों के कप्तान और एएसपी होंगे इधर-उधर,,,,
उत्तराखंड देहरादून में चारधाम हेली सेवा पर बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से उड़ानें शुरू, आगामी 16 दिनों के लिए एडवांस में बुक हुए सभी टिकट,,,,
उत्तराखंड के देहरादून में वन विभाग का बुलडोजर एक्शन, झाझरा रेंज में वन विभाग ने 1015 वर्गमीटर आरक्षित वनभूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त,,,