उत्तराखंड अग्निवीर भर्ती परीक्षा में दिखा युवाओं में दिखा जोश, पहले दिन 895 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़,,,,,

देहरादून- 11 से 21 दिसंबर तक रुड़की में अग्निवीर भर्ती परीक्षा चल रही है। बुधवार को परीक्षा का पहला दिन था। परीक्षा को लेकर मंगलवार की रात से ही बड़ी संख्या में युवा परीक्षा केंद्र के आसपास जुटना शुरू हो गए थे।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के पहले दिन युवाओं में भारी जोश दिखा। युवा बड़ी संख्या में भर्ती में भाग लेने पहुंचे। रात से ही भर्ती परीक्षा केंद्र के अंदर युवाओं की एंट्री शुरू हो गई थी। इसके बाद सुबह तीन से छह बजे तक युवाओं की शारीरिक परीक्षा चली। परीक्षा के पहले दिन 895 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 215 ने परीक्षा छोड़ दी।
11 से 21 दिसंबर तक रुड़की में अग्निवीर भर्ती परीक्षा चल रही है। बुधवार को परीक्षा का पहला दिन था। परीक्षा को लेकर मंगलवार की रात से ही बड़ी संख्या में युवा परीक्षा केंद्र के आसपास जुटना शुरू हो गए थे। पहले दिन उत्तरकाशी जिले के करीब 1200 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। रात करीब 12 बजे से ही युवाओं को भर्ती केंद्र में एंट्री देना शुरू कर दी थी। इसके बाद करीब तीन से छह बजे तक युवाओं की शारीरिक परीक्षा चली।
इस दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत अन्य परीक्षाएं हुईं। इस दौरान 1200 अभ्यर्थियों में से 895 ने ही भाग लिया। वहीं, परीक्षा को देखते हुए पुलिस का कड़ा पहरा रहा। परीक्षा केंद्र के बाहर और मिलिट्री चौक, एसडीएम चौक पर भी पुलिस तैनात रही।
चमोली जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा
बृहस्पतिवार को चमोली जिले के 1672 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में युवा परीक्षा में भाग लेंगे। वहीं, बुधवार की सुबह से ही चमोली जिले के युवा भर्ती केंद्र के आसपास जानकारी लेने में जुटे रहे। पुलिस और सेना के जवान इन्हें तमाम कागजों संबंधी जानकारी देते नजर आए।

More Stories
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,