उत्तराखंड आज यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां यमुनोत्री के दर्शन,,,,

उत्तरकाशी- भैयादूज के पावन पर्व पर रविवार को यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ अपराह्न 12 बजकर 5 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पुलिस सुरक्षा में माँ यमुना की डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में ढोल-दमाऊ के साथ खरसाली गाँव के लिए रवाना हुई। अब श्रद्धालु शीतकाल में माँ यमुना के दर्शन खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेंगे।
इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम में 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सुरक्षित दर्शन किए, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कुल मिलाकर लगभग 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा का लाभ उठाया। उत्तरकाशी पुलिस सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के प्रति प्रतिबद्ध है और अगले वर्ष श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी में जुटी है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने जनसुनवाई में 68 शिकायतो में से मौके पर 32 का किया निस्तारण,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश,,,
उत्तराखंड में जर्जर और बंद स्कूलों के खिलाफ सीजेपी का बड़ा अल्टीमेटम, धामी सरकार को दिया 10 दिन का समय,,,