उत्तराखंड इस विभाग में CBI ने छापा मारकर घूस लेते हुए अधिकारी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार,,,,,

देहरादून- CBI ने LIC देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ने पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर वो 40 हजार रुपये में मान गया।
मंगलवार को पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने गया था। इस दौरान CBI की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में कल पेश किया जाएगा।

More Stories
एसआईआर पर सियासी घमासान: राहुल गांधी ने पीएम को दी बहस की चुनौती, अमित शाह बोले ‘संसद चलने दे’ विपक्ष,,,
उत्तराखंड पौड़ी आंगन में खेल रही चार साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल,,,
उत्तरकाशी केदारताल ट्रैक पर हुए हादसे में रेस्क्यू टीम को मिले दो ट्रैकर्स के शव अभी छह की तलाश जारी,,,