October 10, 2026

उत्तराखंड, कनखल पुलिस की सतर्कता से सुलझी वाहन चोरी की गुत्थी, चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, लक्सर निवासी आरोपी को भेजा जेल,,,,

उत्तराखंड, कनखल पुलिस की सतर्कता से सुलझी वाहन चोरी की गुत्थी, चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, लक्सर निवासी आरोपी को भेजा जेल,,,,

​हरिद्वार।कनखल थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तत्परता दिखाते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। बरामद की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक विगत माह मिसरपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

​🔴 क्या था मामला?

पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार, पीड़ित सौरभ कश्यप ने 29 सितंबर को कोतवाली कनखल में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया गया था कि 21 सितंबर को पीठ बाजार, मिसरपुर के निकट से उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सुराग तलाशना शुरू कर दिया था।

​🔴 चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

गुरुवार रात्रि कोतवाली कनखल पुलिस द्वारा कृष्णा एन्क्लेव, जगजीतपुर के पास वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदेह होने पर एक बाइक सवार युवक को रोककर वाहन के पंजीकरण एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच में बाइक का कोई वैध प्रपत्र न मिलने और तस्दीक करने पर पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है। युवक की पहचान राजन, निवासी ग्राम गनौली (थाना लक्सर) के रूप में हुई।

​🔴 हरिद्वार में बेचने की थी योजना

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी की गई बाइक को हरिद्वार क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

You may have missed

Share