हरिद्वार: संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान कांगड़ा पुल के पास से एक संदिग्ध युवक को अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदित्य शर्मा पुत्र पंकज शर्मा निवासी जोगियामंडी, कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह तमंचा शौकिया तौर पर तथा लोगों को डराने के उद्देश्य से अपने पास रखता था।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 811/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में उप निरीक्षक ऋषिकान्त पटवाल, अपर उप निरीक्षक दीपक ध्यानी, कांस्टेबल खुशीराम तोमर एवं कांस्टेबल मान सिंह की टीम ने अंजाम दिया।


More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन रविवार दिनांक 11/10/2026
उत्तराखंड सर्वपितृ अमावस्या, धर्मनगरी हरिद्वार और देवप्रयाग में उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर हुआ पिंडदान; हाईवे पर लगा भीषण जाम,,,
उत्तराखंड अर्धकुंभ 2027, समयसीमा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, मंडलायुक्त ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,,,,