उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान जारी, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जताई बड़ी साज़िश की आशंका,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में जारी घमासान पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ी साज़िश की आशंका जताई है। करन माहरा के मुताबिक संगठन स्तर पर लगातार काम हो रहा है, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी समेत तमाम मुद्दों पर गंभीरता से अध्ययन किया जा रहा है और बहुत जल्द इसका असर भी दिखेगा।
करन माहरा ने कहा कि पार्टी अपने स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही है जो संगठन की मजबूती और बीजेपी से मुकाबले का आधार बनेंगे। माहरा ने कहा कि ये सब पूरे राज्य में कांग्रेस को ताकत देने के लिए किया जा रहा है शायद यही बात कुछ लोगों को हजम नहीं है रही है।
इसीलिए पार्टी के अंदर फूट डालने की साज़िश रची जा रही है। माहरा ने नाम लिए बिना कहा कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं वो सभी चेहरे जरूर बेनकाब होंगे। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस अपना काम कर रही और जो लोग कांग्रेस की मजबूती से परेशान हैं वही कुछ ऐसा खुरापात कर रहे हैं जिससे कांग्रेस को भटकाया जा सके। करन माहरा ने कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा से चल रही है और आगे भी लगातार काम करती रहेगी।
पीसीसी चीफ करन माहरा ने मयूख महर के बयानों पर कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया। माहरा ने कहा कि जो नेता खुद को कांग्रेस से अलग बता रहा है या खुले मंच से कह रहा हो कि मैं कांग्रेस में नहीं हूं तो उसके बयानों पर कोई भी प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं है।

More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,