उत्तराखंड कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हुए भूस्खलन से कहर बनकर टूटी पहाड़ी, मलबा हटाकर यातायात किया सुचारू,,,,

देहरादून: कालसी-चकराता मोटर मार्ग भारी भूस्खलन से यहां लगभग 200 वाहन फंस गए थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर अचानक भारी भूस्खलन हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान यहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अचानक पहाड़ी दरकने से आवाजाही बंद हो गई। हालांकि बाद में मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
बुधवार को जजरेड में पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आने के बाद फिर से कालसी-चकराता मोटर मार्ग बंद हो गया। 200 से अधिक वाहन फंसे रहे। सड़क की सुरक्षा दीवार धराशायी हो गई। दो जेसीबी से मोटर मार्ग से मलबा हटाया गया। मंगलवार को भी पहाड़ से मलबा आने मोटर मार्ग बंद हो गया था।।

More Stories
उत्तराखंड केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में करेंगे विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का अवलोकन,,,,
उत्तराखंड राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण के सकारात्मक आंकड़े हमारे सतत विकास और सुशासन के प्रयासों का परिणाम – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड में 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) बढ़कर पहुंचा रुपए 3,81,889 करोड़- आर. मीनाक्षी सुन्दरम