उत्तराखंड की राजधानी में सुबह रहेगा मौसम सुहाना, तीन जिलों में मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका,,,,
देहरादून- उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। वहीं निचले इलाकों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। देहरादून में सुबह हल्के कुहासे के बाद दिनभर धूप खिल रही है। सोमवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं। चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है।
दून में सुबह-शाम को हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दिनभर चटख धूप खिलने के कारण दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दून में मुख्यत: मौसम साफ रह सकता है और रात को पाला गिरने के बाद सुबह हल्की धुंध व कुहासा छाने के आसार हैं। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह धुंध व कुहासा छाने के आसार हैं। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।


More Stories
उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई NCORD की 12वीं बैठक,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शुक्रवार दिनांक 070872026
उत्तराखंड हरिद्वार में उफनती गंगा का जल चेतावनी स्तर पर, श्रीनगर और पशुलोक बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से प्रशासन और सिंचाई विभाग अलर्ट मोड़ पर,,,