उत्तराखंड केदारनाथ धाम में 14.60 लाख दर्शनार्थियों नेकी बाबा केदार के दर्शन, धाम में अब भी पुरी रौनक,,,,

देहरादून- केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब सिर्फ 12 दिन रह गए हैं। धाम में प्रतिदिन औसतन 10 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे केदारघाटी के बाजारों के साथ ही पैदल मार्ग और धाम में रौनक बनी है।
केदारनाथ में इस माह के 22 दिनों में दो लाख 19 हजार 263 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मई, जून के बाद यह तीसरा मौका है, जब एक माह में इतने अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।
अब धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 14 लाख 60 हजार के पार हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब सिर्फ 12 दिन रह गए हैं। धाम में प्रतिदिन औसतन 10 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे केदारघाटी के बाजारों के साथ ही पैदल मार्ग और धाम में रौनक बनी है।
साथ ही केदारनाथ में तड़के से देर रात्रि तक बाबा केदार के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ ने कहा, यात्रियों की संख्या को देखते हुए कपाट बंद होने तक धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 16 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

More Stories
उत्तराखड़ मान्यता के नवीनीकरण और औपबंधिक प्रमाणपत्र जारी करने हेतु 20 हजार रिश्वत मामले में विजिलेंस अदालत ने BEO को दी राहत,,,,
उत्तराखंड की राजधानी में गैंगवार की दस्तक, जिम के बाहर मारा गया ‘मास्टरमाइंड’, मृतक विक्रम शर्मा के खिलाफ थे 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज,,,
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 14/02/2026