उत्तराखड़ मान्यता के नवीनीकरण और औपबंधिक प्रमाणपत्र जारी करने हेतु 20 हजार रिश्वत मामले में विजिलेंस अदालत ने BEO को दी राहत,,,,

देहरादून: स्कूल मान्यता नवीनीकरण से जुड़े कथित घूस प्रकरण में गिरफ्तार बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बृजपाल सिंह राठौर और सह-अभियुक्त मुकेश को देहरादून स्थित विजिलेंस अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को राहत देते हुए रिहाई के आदेश जारी किए, जबकि मामले की विवेचना अब भी प्रचलित है।
सतर्कता विभाग ने दोनों आरोपियों को ₹20,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। यह कार्रवाई एक निजी स्कूल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संस्थान की मान्यता के नवीनीकरण और औपबंधिक प्रमाणपत्र जारी करने के बदले धनराशि की मांग की जा रही है।
प्रारंभिक सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और दोनों आरोपियों को सीडीओ कार्यालय, रोशनाबाद के बाहर सड़क से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था।
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर कुछ प्रश्न भी उठाए गए। हालांकि, अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
फिलहाल, प्रकरण की जांच जारी है और आगे की विधिक प्रक्रिया परिणामों पर निर्भर करेगी।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,